फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले-सच्चिदानंद पांडे भाजपा नेता नहीं, कानून करेगा कार्रवाई

अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य की ओर से सच्चिदानंद पांडे पर दो लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद यह मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने स्पष्ट किया कि सच्चिदानंद पांडे भाजपा के नेता नहीं हैं और न ही अयोध्या जनपद के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सच्चिदानंद पांडे ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। ऐसे में उनका भाजपा से क्या संबंध है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राधेश्याम त्यागी ने कहा कि एक संत की ओर से धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है और पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। अब कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का शासन है और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिला अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सच्चिदानंद पांडे ने पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी प्रवेश मिश्रा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था, जिसके संबंध में मुकदमे दर्ज हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें