फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- SIR पारदर्शी प्रक्रिया, एजेंडे के तहत सवाल खड़े कर रहा विपक्ष

अयोध्या में एसआईआर को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर काम करती है। चाहे बिरसा मुंडा की जयंती हो, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी का जन्मदिवस हो या फिर वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर, भाजपा हर कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर आयोजित करती है। इसके माध्यम से जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड भी पेश करती है।एसआईआर को लेकर विपक्ष के सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल विपक्ष का एजेंडा है। बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां 12 हजार से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, लेकिन तब किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। उनका कहना था कि विपक्ष तब रोना-गाना शुरू करता है, जब चुनाव परिणाम उनके खिलाफ आते हैं, और जब जीतते हैं तो कुछ भी नहीं बोलते। उत्तर प्रदेश में चल रहे एसआईआर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है। जो लोग अपात्र हैं, वे स्वाभाविक रूप से बाहर होंगे और जो पात्र हैं उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। भाजपा पारदर्शिता और सुशासन के साथ आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें