फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में आयोजित रन फॉर राम मैराथन में साथ श्रद्धा के साथ आगे बढ़े हजारों कदम

रामनगरी अयोध्या में रविवार सुबह रन फॉर राम मैराथन आयोजित हुई। 21 किलोमीटर की यात्रा सुबह चार बजे शुरू हुई। इसके साथ सुबह 7:00 बजे 10:00 किमी और तीन किमी की फैमिली मैराथन प्रारंभ हुई। तीन तरह की अलग-अलग मैराथन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को प्रारंभ किया। मैराथन रामपथ पर आयोजित की गई। परिक्रमा नवीनीकरण मार्ग पूर्ण होने के बाद जल्द ही 14 कोस की परिक्रमा मार्ग पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद तीन वर्ष पूर्व राम मंदिर ट्रस्ट ने युवाओं को खेल के साथ आध्यात्म से जोड़ने के लिए रन फार राम प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था जिसे बाद में क्रीड़ा भारती की तरफ से आयोजित किया जाने लगा। आज हजारों की संख्या में मैराथन में राम भक्त शामिल हुए। भगवान राम के नाम पर 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और तीन किलोमीटर की अलग-अलग मैराथन है। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार है। विजयी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैराथन में धावक रामकथा पार्क से दौड़ प्रारंभ कर रामपथ होते हुए दोबारा रामकथा पार्क पर पहुंच कर समाप्त किया। मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी वितरित किए गए। प्रथम पुरस्कार अंबेडकरनगर निवाड़ी प्रिंस राज यादव व द्वितीय पुरस्कार बलिया निवासी नीतीश ने जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें