फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन

Bhupendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 06:35 PM IST

अयोध्या में डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मार्च पास्ट और मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता शुरू हुई। संदीप सिंह ने कहा कि अयोध्या श्रीराम की जन्मभूमि है, यहां से दिया गया संदेश देश-दुनिया तक पहुंचता है। प्रतियोगिता में शामिल बच्चे अपने-अपने जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यही आत्मविश्वास उन्हें आगे प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगा। प्राथमिक 400 मीटर बालिका दौड़ में गाजीपुर की विदुषी पांडेय प्रथम रहीं। 400 मीटर बालक दौड़ में अमरोहा के कार्तिक ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें