फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 125 बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की गई राहत किट

Bhupendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 05:10 PM IST

अयोध्या के तहसील रुदौली क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शुक्रवार को ग्राम पस्ता माफी स्थित बाढ़ चौकी पर राहत सामग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में 125 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की गई। राहत किट में आटा, दाल, चावल, आलू, प्याज, नमक, नहाने की बाल्टी, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड, तिरपाल समेत कुल 26 आवश्यक सामग्री शामिल थीं। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों ने राहत महसूस की। इस दौरान उपजिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रशासक कैथी मांझा राम सदल, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, क्षेत्रीय लेखपाल नकछेद भारती, महेंद्र वर्मा और रजनीश यादव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें