फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फरसा बाबा की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने अयोध्या पहुंचकर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं। अम्मू ने मथुरा में फरसा बाबा की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया और कहा कि योगी आदित्यनाथ भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में प्रयुक्त पत्थरों को लेकर उठे सवालों और प्रयागराज में बटुकों की पिटाई की घटना पर भी नाराजगी जताई। इसे उन्होंने भगवा का अपमान करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की भाषा पर भी आपत्ति जताई। अम्मू ने आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की और कहा कि 75 वर्षों में भी पिछड़े व अनुसूचित वर्ग का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें