फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या को कचरा मुक्त करने के लिए नगर निगम में किया एमओयू

रामनगरी अयोध्या को कचरा मुक्त करने के लिए नगर निगम, एसबीआई फाउंडेशन और चिंतन संस्था ने एमओयू किया है। इस एमओयू पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, एसबीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू और चिंतन संस्था की संस्थापक भारती चतुर्वेदी ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत अभी नगर निगम के चार वार्डों को मॉडल जीरो वेस्ट जोन के रूप में विकसित जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य वार्डों में भी यह योजना चलाई जाएगी। इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मऊ शिवाला स्थित एमआरएफ के माध्यम से यह संस्था आसपास के चार वार्डों को कूड़ा मुक्त बनाएगी। वार्डों के चयन एवं निगरानी के लिए समवन्य समिति का गठन किया जाएगा। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कहा कि नगर को जनसहयोग से ही स्वच्छ बनाया जा सकता है। नगर में लगभग 200 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है, जिसे वर्गीकृत कर निस्तारण की जरूरत है। इस दिशा में एसबीआईएफ एवं चिंतन पर्यावरण अनुसंधान कार्य समूह की पहल काफी निर्णायक होगी। इसके लिए उन्होंने हर संभव सहयोग का वादा किया है। एसबीआईएफ से पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं एवं गोशाला सहित नगर के अन्य कार्यों में भी भूमिका निभाने का आह्वान किया। एसबीआईएफ के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने कहा कि चार वार्डों में प्रयोग सफल रहा तो इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एसबीआईएफ दो सौ संस्थाओं के माध्यम से सीएसआर राशि का उपयोग कर 300 परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसका लाभ तीन करोड़ लोगों को किसी ने किसी रूप में प्राप्त हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें