जनौरा में निर्माणाधीन नाले के कारण कई महीनों से सड़क पर पानी जमा हो रहा है। बारिश के बाद जलभराव और बढ़ गया है। लोगों को नाले के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है और राहगीरों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।