ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा करनाईपुर निवासी किसान राज बहादुर वर्मा ने एक बीघे में 56 कद्दू की फसल लगाकर हर तीसरे दिन तीन कुंतल मंडी भेज कर मुनाफा कमा रहे है। बताया कि यह कद्दु खाने में स्वाद से परिपूर्ण और पकाने में भी आसान होता है। मंडी पहुंचने पर व्यापारी हाथों हाथ लेते हैं और इसकी अलग डिमांड भी है। बताया कि केले के साथ मलचिंग विधि से मेड़ पर दोनो तरफ अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बीकापुर से बीज लाकर बुआई किया था। एक बीघे में कुल लागत लगभग 12 हजार रुपये आई है।अब तक एक लाख रुपये की आय हो चुकी है। हर तीसरे दिन तीन कुंतल फसल की तोड़ाई करके गोसाईगंज मंडी ले जाया जाता है। शुक्रवार को मंडी में 43 रुपए प्रति किलो की भाव से कद्दू की बिक्री हुई। इधर सहालग का समय होने के कारण इसकी मांग ज्यादा बढ़ गई है ।