अयोध्या: कोतवाली थाना में शहर में अलग अलग स्थानों पर घरों के ताला तोडकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर की गिरफ्तारी पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, डा० गौरव ग्रोवर की ओर से अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उ०नि० अशोक कुमार मय हमराह के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 257/26 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 466/26 धारा 305 (ए) / 317 (2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या से संबधित अभियुक्तगण 1. शिवम गौड़ उर्फ अमिष्ट गौड़ पुत्र विनोद कुमार गौड़ निवासी खानपुर मसौधा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या उम्र करीब 20 वर्ष 2. हिमान्शू गौड़ पुत्र संजय कुमार गौड़ निवासी गायत्री नगर कालोनी सहादतगंज थाना कैन्ट जनपद अयोध्या उम्र करीब 35 वर्ष 3 अनुराग यादव उर्फ गोलू पुत्र राजेश कुमार यादव उम्र करीब 21 वर्ष निवासी खोजनपुर अमौना रानीबाजार थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को आज दिनांक 06/08/26 को समय 04.55 बजे जीआईसी तिराहा से जेल के पीछे से मर्चरी हाउस होते हुए रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास से कारण गिरफ्तारी बता कर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।