फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या : आंबेडकर पार्क में खुद सफाई करते नजर आए महापौर, दीप और मोमबत्ती जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में महापौर भी सफाई अभियान में जुट गए हैं। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने रामनगरी के चूड़ामणि चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा की साफ सफाई की। इसके बाद दीप और मोमबत्ती जला कर बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। खुद महापौर भी आंबेडकर पार्क में सफाई करते नजर आए। इस दौरान महापौर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में नगर निगम और हम लोग आंबेडकर पार्कों पर विशेष सफाई अभियान चला रहे हैं।पूरे नगर में बूथ स्तर पर बाबा साहब आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। महापौर ने नागरिकों के बीच आंबेडकर की तस्वीर भी वितरित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें