फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बस दो महीने का इंतजार शेष... रामजन्मभूमि के सभी मंदिरों में होने लगेंगे दर्शन

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक दूसरे दिन भी की गई। बैठक के पहले भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परकोटा में 31 मई को भोलेनाथ विराजमान होंगे। जितनी भी मूर्तियां स्थापित हो गई हैं, उनकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन जून से अनुष्ठान शुरू होगा। पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर अब अपनी पूर्णता की ओर है। परकोटा का 90 फीसदी काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। 2025 के अंत तक राम मंदिर के सभी निर्माण पूरे हो जाएंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम लोग पूरी तरह से आशावान हैं कि मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। आगे बताया कि संग्रहालय और सभागार का काम अभी शुरू हुआ है। इसका काम अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। श्रद्धालु अप्रैल 2026 से संग्रहालय का अवलोकन कर सकेंगे। रामजन्मभूमि परिसर में सभी मंदिरों और अन्य स्थानों पर दो माह के अंदर श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें