फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आदिकाल से चली आ रही है सुलह समझौता की व्यवस्था : जिला जज

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को किया गया। जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए स्वयं कमान संभाली। शनिवार की सुबह से ही अदालत परिसर में आयोजित लोक अदालत की व्यवस्था की कड़ी निगरानी की। जिला जज ने परिसर में बैंकों सहित कई विभागों की ओर से लगाए गए सभी कैंपों में जाकर जानकारी लिया और सुलह समझौता के लिए आए वादकारियों से बातचीत भी की। कुचेरा निवासी राम प्रताप दुबे का यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक में 3,68,000 रुपये बकाया था। इसे जिला जज ने 1,50,000 में सेटल कराया। पारिवारिक न्यायालय से सुलह समझौता के आधार पर 17 जोड़े एक साथ रहने को राजी हुए। वहीं, सिविल जज सदर की अदालत से आठ साल पुराने जमीन विवाद का निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की शुरुआत जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करने के बाद हुई। जिला जज ने लोक अदालत में मौजूद बैंकों के अधिकारियों से बड़ा दिल करके ग्राहकों के मामले को निस्तारित करने का आग्रह किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर पूरे दीवानी न्यायालय परिसर को सजाया संवारा गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें