अयोध्या में बीकापुर कोतवाली खजुरहट क्षेत्र के बैजू मिश्र का पुरवा गांव के ग्रामीण आज भी विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं से अछूते हैं। गांव को जाने वाली करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क खराब हो जाने के चलते आवागमन बाधित हो गया है। करीब 2000 आबादी के आवागमन का यही मुख्य रास्ता है। सड़क खराब होने से प्रोग्राम पंचायत की आबादी प्रभावित हो रही है। बरसात के मौसम में कीचड़ और जल भराव से दुर्घटना के भी आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद यादव सहित जनप्रतिनिधियों से सड़क के निर्माण मरम्मत की मांग काफी समय से की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सड़क खराब होने से विद्यालय जाने वाले बच्चे सुचारू ढंग से विद्यालय नहीं जा पाते हैं। शादी विवाह के दौरान चार पहिया वाहन भी गांव नहीं पहुंच पाते हैं। परसों और अन्य मामलों में मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले तक ही पहुंच पाती है। चारपाई से गांव के बाहर पक्की सड़क तक मरीज को लाना पड़ता है। रविवार को ग्रामीणों द्वारा गांव के पास इकट्ठा होकर सड़क का निर्माण न होने पर आक्रोश जिताया गया और नारेबाजी भी की गई। कहा कि सड़क का निर्माण न होने पर आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। आक्रोश जताने वालों में धर्मराज मिश्रा, रवि पांडे, मंगतराम मौर्य, रामचंद्र मिश्रा, कामता प्रसाद यादव, रामधनी यादव, प्रदीप पांडे , राम नारायण मिश्रा, भगवान देई, निशा देवी, शकुंतला देवी, वंदना मिश्रा तथा गांव के छात्र छात्राएं भी शामिल रहे।