फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा पूरी, अयोध्या पहुंचे परिक्रमार्थी

Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 02:41 PM IST

विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल की ओर से रामनगरी अयोध्या से 2 अप्रैल को निकली 84 कोसी परिक्रमा शुक्रवार को 23वें दिन परिक्रमा पूरी करके वापस अयोध्या पहुंची। परिक्रमा में शामिल साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने राम मंदिर की शास्त्रीय सीमा रामकोट की परिक्रमा कर 84 कोस की परिक्रमा का समापन किया। 2 अप्रैल को अयोध्या से विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल दल के नेतृत्व में परिक्रमा शोभायात्रा निकली थी जो 3 अप्रैल को मखौड़ा धाम से शुरू हुई। पांच जिलों से होते हुए लगभग 265 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी कर संत और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। यहां 84 कोस के परिक्रमार्थियों का भव्य स्वागत हुआ। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने रामकोट की परिक्रमा कर 84 कोस की परिक्रमा पूरी की। पूरे भारत से अलग-अलग जगहों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु 84 कोस की परिक्रमा में शामिल हुए। अयोध्या वं पहुंचे श्रद्धालुओं ने 84 कोस की परिक्रमा में की गई व्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद और पांचों जिलों के प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें