रामनगरी में 500 वर्षों बाद बालक राम के भव्य मंदिर में विराजने के बाद से अयोध्यावासी खुशी से सराबोर हैं। नव्य मंदिर में उनकी पहली दिवाली पर 25 लाख दीपों के एक साथ जलने का कीर्तिमान बनेगा। 25 लाख दीयों को जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए राम की पैड़ी तैयार है। राम की पैड़ी में सजाए गए दीयों में तेल और बाती डालने का काम अंतिम दौर में है। 30 हजार स्वयंसेवकों की टीम इस काम पर जुटी हुई है।