फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो बच्चों संग महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मासूमों की मौत

मानसिक रूप से बीमार महिला ने दो मासूम बच्चों के संग पाता रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास फरक्का एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज चिचौली में भर्ती कराया गया। महिला बुधवार शाम घर से निकली थी। परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात पहचान होने पर कटने की सूचना मिली। जिस पर उनके होश उड़ गए। दिबियापुर कस्बा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले राघवेंद्र सिंह इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी हैं। तीन बच्चों में बेटा आरुष (7), बेटी दिव्यांशी (4) और एक डेढ़ साल का बेटा लल्ला है। बुधवार की शाम राघवेंद्र की पत्नी नीतू कुशवाहा (29) दिव्यांशी और लल्ला के साथ घर से निकली और वापस नहीं आई। परिजन तलाश कर रहे थे। इस बीच महिला नीतू पाता स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास फरक्का एक्सप्रेस के सामने कूद गई। कॉशन लगा होने के कारण ट्रेन स्पीड में नहीं थी। इस कारण महिला गंभीर घायल हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें