फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

सावन के पहले सोमवार पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था में सहयोग किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती पहले ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे चुके थे। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे परिसर की निगरानी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें