फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साढ़े तीन साल की बच्ची घर के बाहर खेलते-खेलते तालाब में गिरी, मौत से मचा कोहराम

शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2024 09:32 PM IST

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हुकुमपुर गांव में मंगलवार को साढ़े तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते तालाब में चली गई। परिवारीजन उसे पूरे दिन खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शाम को तालाब के किनारे मासूम का शव उतराता मिला। क्षेत्र के ग्राम हुकुमपुर डेरा निवासी मनोज कुमार पुत्र अतर सिंह फेरी लगाने का कार्य करता है। घर पर उसकी मां ओमवती तथा पत्नी शारदा तथा तीन बच्चे ऋषि (5), रिया साढ़े तीन वर्ष तथा एक छह महीने की पुत्री रहती है। मंगलवार को दिन में घर के बाहर खेलते हुए उसकी पुत्री रिया किसी तरह घर के बाहर बने तालाब में चली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें