मुजफ्फरनगर में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र जमा करने गए शिक्षक की तंबाकू न देने के विरोध में पुलिस कर्मी द्वारा हत्या किए जाने का मामला तूल पकड़ गया। मंगलवार को जिले के तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन में लगे शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस बीच दिबियापुर केंद्र पर बहिष्कार की जानकारी पर पहुंचे डीआईओएस ने शिक्षकों को काफी-समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक पर इसका कोई असर नहीं दिखा। शिक्षकों की हड़ताल के चलते मंगलवार को हाईस्कूल व इंटर की करीब 50 हजार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य बाधित रहा।