फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के साथ रील बनाना पड़ा भारी, आफत में पड़ी जान, सीएचसी में भर्ती

सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक बृहस्पतिवार को एक दुकानदार को भारी पड़ गया। ब्लॉक चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय युवक को सांप ने हाथ में काट लिया, जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी रिंकू पुत्र रामाधार की ब्लॉक चौराहे पर मिठाई की दुकान है। दोपहर वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए एक सपेरे के सांप को गले में डालकर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ के पंजे में काट लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रिंकू को निजी वाहन से सीएचसी पर पहुंचाया। सीएचसी के डॉ. गौरव ने बताया कि युवक का ब्लड चैक कर उपचार शुरू कर दिया गया है। समय पर अस्पताल पहुंचने से फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें