औरैया की अछल्दा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के हनुमंतपुर पुलिया के पास से दबोचा गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।