फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत से मचा कोहराम

शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 06:40 PM IST

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने शनिवार दोपहर अजीतमल कोतवाली के सुरैंदा गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद बहनोई को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए सैफई ले गए। वहां से दिल्ली ले जाने के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। असेवटा निवासी प्रदीप (45) गांव के प्रधान होने के साथ प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी थे। साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता भी थे। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब उन्होंने सुरैंदा गांव के बाहर स्थित थान पर शीतल पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर निगल लिया। इसके बाद उन्होंने सुरैंदा निवासी बहनोई गुड्डू सिंह यादव को फोन कर जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें