फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

झांसी से बरेली में आयोजित उर्स मेले में शामिल होने जा रहे कार सवार अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, झांसी के उनाव गेट निवासी साबिर अली (48), मोहम्मद जमाल (50), मोहम्मद फिरोज (45), शकीला बानो (62), रिहाना (45) और ताहिरा बानो (8) शनिवार सुबह कार से बरेली में आयोजित उर्स मेले में शामिल होने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें