गर्मी में बेजुबानों का हाल बेहाल हैं। गोशालाओं में जरूरी इंतजाम नहीं हैं। मवेशी या तो धूप में ही बैठ रहे या फिर पेड़ों के नीचे पनाह ले रहे। गोशालाओं में छांव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत वराहार के मजरा सोहनी में गोवंश को संरक्षण देने के लिए गोशालाएं बनी हैं। गर्मी गोवंश बेहाल हैं। पशु धूप में बांधे जा रहे हैं। कई जगह गोशालाओं में बिजली कनेक्शन नहीं है। टिनशेड होने के बाद कई गोवंश धूप में बंधे थे। टिनशेड के चारों तरफ लू से बचने के लिए तिरपाल तक नहीं लगा है। यहां दो गोवंश बीमार पड़े हैं। उनकी देखभाल भी नहीं हो रही है।