फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रशासन ने खुदवाया चकरोड, किसानों का आरोप कोर्ट के स्टे के बावजूद चला बुलडोजर

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भर्रापुर में तहसील प्रशासन ने सड़क पर हुए कब्जे को खाली कराया। जबकि एक किसान ने तहसीलदार पर आरोप लगाया है कि मनमाने तरीके से कोर्ट के स्टे की जमीन पर बुलडोजर चला दिया। हालांकि तहसीलदार ने आरोपों से इन्कार किया, कहा कि स्टे वाली जमीन को छोड़कर दूसरी जमीन पर बुलडोजर चला है। गांव भर्रापुर निवासी किसान रामेंद्र कुमार त्रिपाठी लला ने बताया कि गांव में उसकी जमीन है। जमीन के बगल में कुछ लोगों के मकान बने हुए हैं। जिनके दरवाजे इसी जमीन की ओर बने हुए हैं। इन्हीं मकान मालिक अरुण कुशवाह, उमाकांत, अन्नू, रामशंकर, कैलाश बाबू, मनोहर सिंह, अभयराम आदि ने 27 नवंबर को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर मकान के सामने सड़क बनवाने की मांग की थी। जिसको लेकर गुरुवार को तहसीलदार रणवीर सिंह, कानूनगो संतोष सेंगर, लेखपाल अशोक दोहरे, लेखपाल प्रदीप कुमार जेसीबी और पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। किसान रामेंद्र की जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। अचानक पैमाइश देख किसान ने तहसीलदार को जमीन को अपना बताया। बताया कि यहां कोई चकरोड कागजों में दर्ज नहीं है। साथ ही कोर्ट का स्टे आर्डर भी दिखाया। बावजूद इसके तहसीलदार ने पैमाइश जारी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें