फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु पुराण से पूर्व तिगरी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विष्णु पुराण से पूर्व तिगरी में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा स्थल से शुरू यात्रा पूरे गांव में घूमने के बाद आयोजन स्थल पर आकर संपन्न हुई। आचार्य विजय स्वरूप महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि तप बल के आगे बाहुबल परास्त हो जाता है। तिगरी में गंगा तट पर स्थित कृष्ण कुंज गंगा आश्रम पर बुधवार को सात दिवसीय श्री विष्णु पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन सुबह को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आश्रम से शुरु हुई कलश यात्रा चामुंडा मंदिर, हनुमान मंदिर, सूर्य मंदिर एवं गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में सरोज कश्यप, पूजा, सोनी, आंचल, वाशु, खुशी, राजेश्वरी, कोमल कश्यप,कोमल यादव, महेंद्र, अंकित शर्मा, जगतवीर पुजारी, आचार्य पंडित प्रलभ शास्त्री आदि शामिल रहे। शाम को आचार्य ने कथा सुनाई कि सतयुग में विश्वामित्र अति प्रतापी राजा थे। जिसका उनको बड़ा अभिमान था, जबकि वशिष्ठ मुनि पर तप बल था। विश्वामित्र ने वशिष्ठ मुनि के यहां से कामधेनू गाय का हरण कर लिया। मगर वशिष्ठ मुनि के तप बल के आगे प्रतापी राजा विश्वामित्र की पूरी सेना पराजित हो गई। मुख्य यजमान सरोज कश्यप ने आरती की। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। उधर नगर की टीचर्स कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जो बाबा कृष्ण धाम सरकारी आश्रम फाजलपुर से शुरू हुई। बस्ती रोड से, थाना चौराहा, खाद गुर्जर चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए टीचर्स कॉलोनी में पहुंच कर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें