गजरौला में महिला थाना पुलिस परामर्श केंद्र की पुलिसकर्मियों ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के तरीके बताए। जागरूक किया कि साइबर अपराधी आपके परिचित, रिश्तेदार और निकट संबंधी को परेशानी में बताकर, उसके खिलाफ पुलिस केस हो जाने का डर दिखाकर ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में अपने परिजनों को बताए बिना कुछ न करें।