देसी शराब की दुकान को बंद कराने के बाद महिलाओं ने उसे हटाने की मांग उठाई। कहा शराब पीकर लोग एक दूसरे से गाली गलौज करतेे हैं। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस के साथ मौकेे पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक महिलाओं को समझाया कि शराब की सरकारी दुकान है। बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर ही दुकान हट सकती है।