सड़क पर जल भराव के कारण रखेड़ा और आस पास के गांव के लोेगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ने वाले बच्चों को अधिक दिक्कत आती है। उनके गिरने का डर बना रहता है। दरियापुर खादर, बिड़ला, धौरिया, दियावली समेत कई गांवों के लोग गजरौला या हाईवे तक आने-जाने के लिए रखेड़ा से ही गुजरते हैं। इसी तरह कुदैना चक, बिजौरा के लोग दियावली की तरफ आने-जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस समय सड़क पर पानी भरा है। जिससे गुजरने में गांव के साथ ही आस पास के गांवों के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों केे सामने आ रही है। उनके पानी में गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी यह हाल है तो बरसात में दशा और अधिक बिगड़ सकती है। ग्राम प्रधान के बेटे मान सिंह का कहना है कि गांव में नाला निर्माण किए जाने के कारण दिक्कत आ रही है। कुछ ही दिन में नाला निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। फिर परेशानी नहीं होगी।