अमरोहा में जेल निर्माण के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा जमीन की तलाश तो पूरी कर ली गई, लेकिन अब ग्रामीणों ने जमीन नहीं देने की बात कही है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने डीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। पिछले दिनों प्रशासन और पुलिस ने जेल के लिए जोया ब्लॉक के गांव रसूलपुर गुर्जर में करीब तीन सौ बीघा जमीन का चिन्हीकरण किया था। उस दौरान ग्रामीणों से भी इस संबंध में वार्ता की गई। लेकिन, अब ग्रामीणों ने जेल के लिए जमीन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।