नॉर्दन इंडिया पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में वज्र सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चेंपियनशिप जीती। विक्रांत सदन के खिलाड़ी उप विजेता रहे। मुख्य अतिथि डॉ.हरि सिंह ढिल्लो ने खेल कूद पर जोर देते हुए कहा कि लड़ने में ही जीत है। केंद्र व प्रदेश सरकार का भी खेलों पर जोर है। खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। हाईवे किनारे स्थित स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत एमएलसी डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो ने सरस्वती के चित्र आगे दीप जलाकर व छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मशाल जुलूस निकाला। जिसके आगे कुछ छात्र ढोल बजाते हुए चल रहे थे। इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता की गई। खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के खिलाड़ियों जयवर्धन, अर्पित, आदर्श, निशांत भड़ाना, आयुष कुमार, नितिन चौधरी, शिवा यादव, पवित्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर रेड हाउस को पराजित किया।