धनौरा बाईपास पर हादसे में गांव हादीपुर कलां निवासी हिमांशु (19) व नरेंद्र (24) की मौत हो गई। उनके साथ उनका साथी भी घायल हो गया। तीनों दो बाइकों पर सवार थे। मामले में पुलिस ने सड़क हादसा मानते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि, परिजनों दोनों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दोनों के शव धनौरा बाईपास पर रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की।