फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गजरौला में दो कांवड़ियों की मौत, बाइकों की सीधी टक्कर में तीन सवार घायल

गजरौला में हाईवे की सर्विस रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने बाइकों की भिड़ंत में बरेली के फतेहगंज निवासी राजकुमार (30) व डिडौली के पतेई खालसा निवासी गौरव (18) की मौत हो गई। राजकुमार अपने साथी रामेश्वर व जसपाल के साथ ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौट रहे थे। गौरव नाईपुरा के दीपक के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान करने व गंगा जल लेने जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाए हैं। घायलों को पास में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद टीएमयू रेफर कर दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें