फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं कर्म करने वाले मनुष्य

विमल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 08:03 PM IST

मानव सेवा संस्थान की तरफ से चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथाव्यास नितिन भारद्वाज ने गीता का सार सुनाया। व्यास ने बताया श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म करने वाले मनुष्य की सफलता के शिखर पर पहुंचतेे हैं। क्रोध और अहंकार तरक्की के मार्ग में बाधक हैं। इस दौरान भजन सुन श्रद्धालु झूम उठे। चौकपुरी में चल रही श्रीमद भागवत में सोमवार को कथाव्यास ने सुनाया कि जो मनुष्य आलस्य करते हैं। विफल हो जाने पर कोई न कोई बहाना बनाते हैं। भाग्य को कोसते हैं, उनको गीता का अध्ययन करना चाहिए। इस दौरान जीपी वर्मा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में कथा में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। जयप्रकाश सिंह ग्रेवाल, डॉ.डॉ.एलसी गहलोत, मनमोहन सिंह सेन, सर्वेश सक्सेना, रामगोपाल गंगवार, महेंद्र पाल भारद्वाज, विजेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, बबलू रस्तोगी, शिवकुमार शर्मा, रमेश सिंह आदि ने धर्म लाभ कमाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें