गजरौला में रिश्तेदार की मौत हाे जाने पर गमी में गए परिवार के घर में घुसे चोर 35 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। लौट कर आने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। मौकेे पर आई पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। मामला रेलवे स्टेशन के निकट मस्जिद के बगल का है।