संवाद न्यूज एजेंसी गजरौला। गंगा तट पर प्रतिदिन शाम को आरती का प्रावधान होने और उसके लिए पैसे मिलने के बावजूद आरती नहीं की जाती। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा की गिनती सबसे अहम पुरोहितों में की जाती है। उनका कहना है कि तिगरी ऐतिहासिक गंगा धाम है। गंगा से ही गांव की पहचान है। गंगा तट पर नियमित शाम को आरती करने का प्रावधान है। जिसकी जिम्मेदारी नमामि गंगे के पदाधिकारियों को दी गई हैै। आरती के लिए शासन से पैसा भी मिलता है। मगर पिछले एक साल से शाम को नियमित आरती नहीं हो रही है। पूर्व में जब आरती बंद कर दी गई थी तोे उन्होंने तत्कालीन डीएम से शिकायत की। जिसके बाद आरती होने लगी। अब फिर साल भर से आरती की गूंज सुनाई नहीं देती। वह डीएम नितिन गौड़ से मिलकर इस बावत शिकायत करेंगे।