फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी में बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बने स्पर को खतरा

तिगरी में लगातार कटान कर रही गंगा की धारा ने गांव को बाढ़ से बचाव के लिए पश्चिमी छोर पर बने स्पर को अपनी चपेट में ले लिया है। धारा कटान से बचाव के लिए बने स्पर से कुछ ही फीट दूर रह गई है। इससे स्पर को खतरा हो गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों चंद्रदत्त त्यागी और उत्तम सिंह त्यागी की जन्म स्थली तिगरी गांव गंगा तट पर बसा है। गांव को गंगा में हर साल आने वाली भीषण बाढ़ से बचाव के लिए तट बांध बनाया गया। इसके अलावा तट बांध से गांव के पश्चिम की तरफ गंगा किनारे तक रिंग बांध बना है। उसके आगे पत्थर और सीमेंट का स्पर बनाया गया। दक्षिण की तरफ भी रिंग बांध बना है। इस स्पर और दोनों रिंग बांध से गांव बाढ़ के सीजन में सुरक्षित रहता है। है। इस बार बाढ़ सीजन में गंगा की जल धारा ने जमकर कटान किया। गांव से पश्चिमी छोर पर यह कटान अब भी जारी है। जिसने बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बने रिंग बांध और स्पर की जड़ों को अपनी चपेट में ले लिया है। वह काफी दूर तक निखर गई हैं। स्पर से जल की धारा कुछ ही फीट दूर रह गई है। एक या दो ढांग गिर जाने पर स्पर को खतरा हो सकता है। तिगरी निवासी ओमपाल सिंह केवट, गंगासरन उर्फ मिंतर ठाकुर, रोहताश, घासी सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गंगा की जलधारा द्वारा किया जा रहा कटान बंद नहीं हुआ तो स्पर और रिंग बांध को खतरा हो सकता है। बाढ़ सीजन में गांव भी खतरे में आ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें