आदर्श गांव खाईखेड़ा में तालाब की कई वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण जल कुंभी से अट गया है। बारिश में तालाब पानी से लबालब हो जाता है। पानी घरों में भर जाने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है तालाब की सफाई कराई जाए या गांव का पानी बगद नदी में भेजे जाने का इंतजाम किया जाए।