मुरादाबाद में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार सवार बदमाशों ने हाईवे पर यूपी 112 के पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की। पुलिसकर्मी विनीत कुमार घायल हो गए। पुलिस की बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकले। कांकाठेर गांव के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। ग्रामीणों ने उनको घेर कर पकड़ लिया। घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सिपाही को रेफर कर दिया गया।