फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचक रहा तन मगर शिव से मिल रही चलने की शक्ति

गजरौला। भोले की भक्ति बड़ी निराली है। तन कंधे पर गंगा जल के बोझ के कारण लचक रहा है। मगर शिव की शक्ति से कांवड़िए पैदल ही मंजिल तय कर रहे हैं। शनिवार को रामपुर जिले के कांवड़ियों का बेड़ा ब्रजघाट से कांंवड़ में गंगा जल लेकर रवाना हुआ। बेड़े में शामिल पांच कांवड़िए तीन कांवड़ लेकर चल रहे थे। कलशों में गंगा जल था। एक कांवड़िया कलशों में 21 लीटर गंगा जल लेकर चल रहा था, जबकि दूसरे पर 51 लीटर जल था। सबको हैरान करने वाले तीसरे कांवड़िए पर 81 लीटर जल था। कांवड़ियों ने बताया कि वह सामान्य दिनों में एक किमी भी पैदल नहीं चलते। वजन लेकर तो कतई नहीं, लेकिन भगवान भोलेनाथ की शक्ति उनको मंजिल तय करने में प्रेरित कर रही है। कांवड़ियों ने बताया कि वह 11 अगस्त को अपनेे निकट के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। वह हर-हर बम के उदघोष संग गंतव्य को रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें