भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ शहवाजपुर डाेर में हाईवे किनारे चल रहे धरने के 92 वें दिन औद्योगिक इकाई का पुतला दहन किया। नारेबाजी कर कहा कि क्षेत्र की बर्बादी का सबब बन चुका प्रदूषण सहन नहीं किया जाएगा। रविवार को मोर्चा के किसानों ने एक औद्योगिक इकाई का पुतला बनाया। उसे नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि औद्योगिक इकाई के कारण क्षेत्र के लोग प्रदूषण से बेहाल हैं। उसके खिलाफ मोेर्चा तीन महीने से आंदोलन कर रहा है, लेकिन जिला प्रशासन ने प्रदूषण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिससेे किसानों में रोष है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषण को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जल्द ही महापंचायत बुलाकर प्रदूषण के खिलाफ ठोस रणनीति बनाई जाएगी। प्रदूषण पर कार्रवाई नहीं की गई तो मोेर्चा आत्मदाह को मजबूर होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम कृष्ण चौहान, अहसान अली, भूकन सिंह, कलुआ सिंह, गंगाराम सिंह, होमपाल सिंह, हाजी नन्हू सैफी, पृथ्वी सिंह, सुखराम सिंह, समर पाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, आलम चौधरी, मुनीश सलमानी अंकित सिंह धनीराम सिंह, इमामुद्दीन, विजेंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रेम सिंह, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी, नूरजहां, कैलाशो देवी, रेशमा देवी, सकीना चौधरी आदि मौजूद रहे।