फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने बगद नदी के पास खड़े हो उठाई आवाज

विमल शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 08:24 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने बगद नदी के पास खड़े होकर प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। नारेबाजी कर कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा जल को प्रदूषित किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ शहवाजपुर डोर में 61वें दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। इधर संगठन के कुछ पदाधिकारी जहां बगद नदी का प्रदूषित जल भर रहा है, उस स्थान पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा बोरिंग के जरिए भूमि में प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नाईपुरा, शहवाजपुर डोर समेत आसपास के गांवों में कैंसर जैसी घातक बीमारियां फैल रही हैं। प्रदूषण की रोकथाम के लिए पिछले दो महीनों से किसान धरना दे रहे हैं।यह स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का संकट है। जब तक प्रदूषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, होमपाल सिंह, विजय सिंह, पृथ्वी सिंह, अनमोल सिंह अंकुर सिंह,आशु चौहान, मंसूर अली, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें