फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गजराैला में दुपट्टे से गला घोटकर किशोरी की हत्या, दो नामजद समेत छह पर एफआईआर

गजरौला में सोमवार की रात मौसेरे भाई की बेटी के नामकरण कार्यक्रम से लौटी 16 वर्षीय किशोरी की घर में ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसपी, एएसपी समेत आला अधिकारियों ने मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। किशोरी की बड़ी बहन ने दो नामजद समेत छह युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें