सैदनगली पुलिस ने एक दशक से चकमा दे रहे शातिर अपराधी अरमान उर्फ काले खां निवाड़ी ग्राम पेतिया माफी थाना असमौली जनपद संभल को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी तांत्रिक का भेष बदलकर छिपा हुआ था। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था।