गजरौला में प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने दिया। सुबह आठ बजे ही शिक्षक कॉलेज गेट पर तैनात हो गए थे। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से हाई स्कूल की प्रारंभिक हिंदी व वाणिज्य विषय की परीक्षा की गई। नकल विहीन कराने के लिए सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्रों पर स्टाफ मुस्तैद हो गया था।