फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की परेशानी का सबब बने सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशु

खेतों में फसलों को चौपट कर रहे और नगर के बीच सड़क पर घूम रहे पशु लोगों की परेशानी का सबब बने हैं। सड़क पर हादसे की आशंका रहती है।इस समय गोवंशीय पशुओं से गेहूं, मटर, सरसों आदि फसलों को बचाना किसी मुसीबत से कम नहीं है। फौंदापुर निवासी ग्रामीण शाकिर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र यादव का कहना है कि गांवों रात को जागकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। उधर नगर में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशु हादसों का सबब बने हैं। बृहस्पतिवार को नगर में सड़क पर कई छुट्टा पशु घूम रहे थे। फाजलपुर व इंदिरा चौक के बीच सड़क पर इन पशुओं के कारण कई वाहन हादसों का शिकार होने से बचे। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि पालिका अभियान चलाकर गोवंशीय पशुओं को पकड़ती रहती है। कुछ गांव के लोग छोड़ जातेे हैं। जो छुट्टा घूम रहे हैं। उनको पकड़ कर गोशाला भिजवायाा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें