फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों से गुंजायमान होने लगे स्टेट और नेशनल हाईवे

गजरौला। भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़ियों से स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे गुंजायमान हो गए। सावन माह के दूसरे सोमवार और 11 अगस्त को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार, ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल ला रहे हैं। सावन माह का दूसरा सोमवार और शिवरात्रि निकट आने पर कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। जिससे वह अपने निकट के मंदिर में जलाभिषेक कर सकें। शुक्रवार को स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। कांवड़ियों के जत्थे से हाईवे शिवमय होने लगे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग कांवड़ लेने के लिए भी रवाना हो रहे हैं। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शुक्रवार शाम से कांवड़ियों की संख्या खासी बढ़ गई। बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। कांवड़ में गंगा जल लेने जाने वालों की संख्या भी काफी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें