गजरौला में रोवर्स रेंजर्स शिविर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षक ने बताया कि उनको समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए काम करना चाहिए। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स शिविर के शिविर की प्रार्थना से शुरुआत हुई। इसके बाद ध्वजारोहण एवं झंडा गीत गाया गया। प्रशिक्षक अजय कुमार ने रोवर्स रेंजर्स के विभिन्न स्तर के प्रशिक्षण के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।