गजरौला में सावन माह के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बारिश में भी मंदिरों में कांवड़ियों और शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा। चाकेश्वर महादेव मंदिर चाकीखेड़ा, शिव मंदिर चौबारा सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। भगवान शिव को अति प्रिय सावन माह के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर आए। इसके अलावा हजारों शिवभक्त गंगा में स्नान कर जल लाए।